दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान तैनात
जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट द्वारा ड्यूटी लगा गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 से जिले के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों को आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।
सीहोर शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रमुख स्थलों में टाउन हॉल के पास विसर्जन स्थल, सीवन नदी घाट, ईटलाईमाता विसर्जन स्थल (करवा), जमोनिया तालाब, श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, आष्टा, जावर, सिद्धीकगंज, इछावर, भैंरूंदा, गोपालपुर, रेहटी एवं बुधनी के विसर्जन स्थल शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्यालय की रिजर्व आपदा टीम को भी तत्काल रवाना किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे विसर्जन के दौरान शांति एवं सतर्कता बनाए रखें और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करें, ताकि प्रतिमा विसर्जन का कार्य सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
3 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026