कनवास: बगसपुरा में खरपतवारनाशी दवा छिड़काव से 10 बीघा मक्का की फसल सूखने का आरोप, किसान ने जांच व मुआवजे की मांग की
Kanwas, Kota | Aug 1, 2026 बगसपुरा गांव में किसान लेखराज सिंह ने खरपतवारनाशी दवा के छिड़काव के बाद करीब 10 बीघा मक्का की फसल खराब होने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उसने खरपतवार नियंत्रण के लिए खेड़ा रूद्रा डीलर की दुकान से खरपतवार नाशी दवाएं खरीदी थीं। शनिवार शाम करीब 6 बजे किसान से मिली जानकारी के अनुसार दवा का छिड़काव करने के कुछ दिन बाद मक्का की फसल पीली पड़ने लगी।