RCFC बचाओ संघर्ष समिति का हुआ विस्तार, बनाई गई 71 सदस्यीय कमेटी : गुरु शरण परमार
जोगिंद्रनगर/ उमेश कुमार।
जोगिंदर नगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति ने एक आम सभा का आयोजन लोक निर्माण विश्राम गृह में किया जिसमें 71 सदस्य कार्यकारिणी में लिए गए l संघर्ष समिति के संयोजक पद पर कुशाल भारद्वाज और महासचिव पद की जिम्मेदारी अजय ठाकुर को दी गई l सह संयोजक भास्कर गुप्ता, संजीव शर्मा, सलाहकार कर्नल रूप सिंह ठाकुर, कृपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष राम लाल वालिया, अंजना ठाकुर, अमर सिंह जसवाल, लाभ सिंह, ब्रिज गोपाल अवस्थी, जे. पी. राणा, सचिव रमन बहल, प्रेम चंद राणा, दमनदीप, सुशील पठानिया, प्रताप चौहान बनाए गए l प्रैस सचिव मुनीश ठाकुर, सतवीर शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी तरुण सार्थक सूद, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा और मार्गदर्शक मंडल में पंकज जमवाल, मेघना ठाकुर, के. के. सकलानी, निहाल चंद बड़वाल, प्यार सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, ज्ञान चंद ठाकुर, प्रवीण कुमार, प्यार चंद महंत, विनोद गौतम, शुभ राय धरवाल, अरुण गुलेरिया, भूपेंद्र ठाकुर, तारा चंद ठाकुर की सेवाएं ली जाएंगी l परमार ने बताया कि अगले सप्ताह से संघर्ष समिति जोन स्तर पर सामूहिक उपवास शुरू करेगी जो कि लड़ भड़ोल, चौंतड़ा, मच्छयाल, गलू व लाँगणा जोन में आयोजित किये जाएंगे जिसकी तारीखें जल्द भी साँझा की जाएंगी l आज क्रमिक अनशन के 25वें दिन भराडू पंचायत के पूर्व उप प्रधान जोगिंदर बड़वाल (राजू), रूप सिंह, राकेश भंडारी व अश्वनी कुमार यौरा पंचायत से बैठे l इस अवसर पर मीना देवी, रेखा देवी, बबली देवी, बिमला देवी, सरला देवी, महेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे l