कालपी: ग्राम सुरौला में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर पति समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Aug 19, 2026 कालपी के ग्राम सुरौला निवासिनी सबा खातून पुत्री बादल खां पत्नी जुनैद ने 18 अगस्त को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 15 अगस्त को मेरे पति जुनैद खां पुत्र सहमीर खां समेत तीन लोगों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने पति समय तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।