### हमीरपुर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, 7 लोग घायल; तीन जिला अस्पताल रेफर
हमीरपुर। जनपद के बिवांर कस्बे के बाहर राठ-हमीरपुर मार्ग पर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बिवांर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छानी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जो छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। मामले में पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मौदहा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।
#Hamirpur #HamirpurNews #RoadAccident #RoadwaysBus #Biwar #RathHamirpurRoad #BreakingNews #UPPolice #ScholarshipExam #HamirpurTimesNews