### हमीरपुर में डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहने तथा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
#Hamirpur #HamirpurNews #PET2026 #UPSSSC #DMHamirpur #SPHamirpur #UPPolice #PETExam #HamirpurTimesNews #BreakingNews