करगहर: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, दहेज की मांग पर शादी से किया इनकार, करगहर थाने में शिक्षक युवक पर FIR
शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने और बाद में दहेज की मांग करते हुए शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने करगहर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता माती गांव निवासी ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी नागेन्द्र प्रजापति (शिक्षक) कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत समहुता गांव निवासी के साथ तय हुई थी।