बिक्रमगंज ज्वेलरी लूटकांड में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बदमाशों का नहीं मिला कोई सुराग
बिक्रमगंज (रोहतास)-तेंदुनी चौक स्थित हीरा आभूषण भंडार में 26 जुलाई को दिनदहाड़े हुई लूटकांड के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चार से पांच हथियारबंद बदमाश महज चार मिनट में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।