#बलरामपुर में 'सेवा ज्योति यात्रा' की धूम: प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, विजेताओं को किया सम्मानित
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पीएम मोदी और सीएम योगी का वर्चुअल संबोधन सुन गद्गद हुए जनप्रतिनिधि व छात्र
बलरामपुर। 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत बुधवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 'सेवा ज्योति यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री रजनी पांडे ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन के साथ स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा संतोषी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का प्रेरणास्रोत है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना।
चित्रकला विजेताओं को मिले प्रमाण पत्र
समारोह में 'विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता' के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
इस अवसर पर विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', सीडीओ हिमांशु गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#balrampur #utraula