#Balrampur ! उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को लखनऊ में किया सम्मानित...
#उतरौला (#बलरामपुर)।
आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) में उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करने पर उतरौला के सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उतरौला सीएचसी पर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहतर काम किया गया है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव तथा आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधीक्षक को मिले इस सम्मान पर सीएचसी स्टाफ और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
#balrampur #Itraula
Balrampur, Balrampur | Oct 7, 2026