राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारे
विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर पधारे। विमानतल पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत हुआ।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर दोपहर 12 बजे ग्वालियर विमानतल पर पधारे। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, राजमाता विजयाराजे सिंधिया के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे तथा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि श्री दीपक शर्मा व श्री राजू पलैया ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026