राज्य सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में डूंगरपुर में एडीएम पद पर कार्यरत दिनेश चंद्र धाकड़ को चित्तौड़गढ़ का नया एडीएम बनाया गया है। 2015 बैच के आरएएस अधिकारी धाकड़ का होमटाउन जयपुर है। 20 अप्रैल 1983 को जन्मे धाकड़ ने हिंदी साहित्य, पॉलिटिकल साइंस व जियोलॉजी से ग्रेजुएशन किया।