शामली: भाज्जू निवासी ग्रामीण ने बैंक मैनेजर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 शनिवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव भाजू निवासी ग्रामीण शिवकुमार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर शिकायत की। ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन एक बैंक का मैनेजर फाइल पास करने के नाम पर 50 हजार का सुविधा शुल्क मांग रहा है। डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की।