शामली: थानाभवन पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में अंबेहटा याकूबपुर निवासी युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में परिजनों द्वारा थानाभवन थाने पर शिकायत की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अंबेहटा याकूबपुर निवासी गौतम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।