शामली: झिंझाना पुलिस ने विद्यालय में शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में बल्ला माजरा के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 शनिवार की शाम करीब 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को थानाक्षेत्र में स्थित एक विद्यालय के परिसर में शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ और धमकी देने के संबंध में थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव बल्ला माजरा निवासी शौकत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।