जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 29 अगस्त 2026
*एसपी कासगंज ओपी सिंह ने श्री गणेश इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूलमंत्र, संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
कासगंज। आज पुलिस अधीक्षक कासगंज *ओम प्रकाश सिंह* के मुख्य आतिथ्य और कुशल मार्गदर्शन में श्री गणेश इंटर कॉलेज, कासगंज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य तथा सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष *‘संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरण’* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक *श्री रजनेश कुमार* उपस्थित रहे, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री एच.पी.एन. दुबे* द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी ओपी सिंह ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मन की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़ा रखो और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करो।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार तथा प्रधानाचार्य एच.पी.एन. दुबे ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने, समय प्रबंधन करने और सही करियर विकल्प चुनने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें, इस पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को वर्तमान परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों जैसे साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, और महिला सुरक्षा हेतु जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन जैसे विमेन पावर लाइन 1090, 112, 1930 के प्रति जागरूक किया गया।
प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य एच.पी.एन. दुबे ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य काभारत
Basti, Basti | Aug 29, 2026