अशोक नगर: अशोकनगर में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा मिशन,कृषि के साथ पशुपालन और उद्यानिकी पर सरकार का फोकस
अशोकनगर में गुरुवार को दोपहर 2 बजे आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का खाका पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन, उद्यानिकी, गौपालन और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा रही है।