2024 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री दीप्ति मोनाली ने शुक्रवार 4 बजे जमुई की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह गयाजी में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।