*🤝 जन समाधान कार्यक्रम - आपकी समस्या, हमारा समाधान!*
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
*आज सुने गए 04 मामले -*
1️⃣ *भरत राय* - बाढ़ सहायता राशि का भुगतान नहीं होने का मामला
2️⃣ *शिवजी यादव* - बहादुरपुर पैक्स समिति से संबंधित मामला
3️⃣ *दारा सिंह* - विद्युत बिल कम करने से संबंधित आवेदन
4️⃣ *विनोद दास* - चर्म उद्योग स्थापित करने से संबंधित आवेदन
जिलाधिकारी ने सभी मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा - *आमजन की समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
#Khagaria #JanSamadhan #DistrictAdministrationKhagaria #Bihar
Soochna Jansampark
Khagaria, Bihar | Nov 27, 2026