किसी भी पेंशनधारी की पेंशन न रुके - यह है हमारी जिम्मेदारी ।
जिलाधिकारी , श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
नवंबर में चलाए गए विशेष अभियान में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर अधिकांश पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा शेष *3,394 पेंशनधारियों* का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया है।
*मुख्य निर्देश:*
- *घर-घर संपर्क* कर शेष लाभुकों का प्रमाणीकरण कराया जाए
- वृद्ध, दिव्यांग एवं अस्वस्थ पेंशनधारियों के लिए *घर पर ही प्रमाणीकरण* की सुविधा
- कबीर अंत्येष्टि अनुदान, राष्ट्रीय परिवार लाभ एवं मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना में *त्वरित भुगतान* सुनिश्चित हो
- किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित न रहें।
यदि आपके आसपास कोई पेंशनधारी अभी भी जीवन प्रमाणीकरण से वंचित हैं, तो अपने पंचायत सचिव / प्रखंड कार्यालय से अवश्य संपर्क करें।
#Khagaria #JeevanPramanikaran #SocialSecurity #Pension #Bihar DistrictAdministrationKhagaria
Soochna Jansampark
Social Welfare Department, GoB
Khagaria, Bihar | Nov 26, 2026