*जिलाधिकारी खुद पहुंचे खेत पर, किया फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण *
मानसी प्रखंड के ठाठा गांव में अगहनी धान का फसल कटनी प्रयोग किया गया, जिसका जिलाधिकारी , श्री विक्रम विरकर ने मौके पर पहुंचकर खुद निरीक्षण किया।
*कटनी प्रयोग का परिणाम:*
- किसान : मिथिलेश यादव, ठाठा गांव
- खेत का आकार : 10 मीटर x 5 मीटर
- कुल उपज : *38.050 किलोग्राम धान*
- औसत उपज दर : *76.10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर*
जिलाधिकारी ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग से फसल की वास्तविक उपज का सही आकलन होता है। इसी विश्वसनीय आंकड़े के आधार पर सरकार किसानों के हित में योजनाएं बनाती है। प्रयोग को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इस मौके पर एसडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
#Khagaria #Kharif2026 #DhanFasal #CropCutting #Kisan Bihar DistrictAdministrationKhagaria
Soochna Jansampark
Khagaria, Bihar | Nov 27, 2026