सुसनेर: 5 से 16 जून तक सुसनेर में चलेगा नमामि गंगे अभियान, कलेक्टर ने जनपद स्तरीय समिति का गठन कर SDM को बनाया अध्यक्ष
नमामि गंगे अभियान 5 से 16 जून के मध्य चलाया जाएगा। जिसमे मनरेगा में निर्मित 5 वर्ष या अधिक पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णाद्धार व मरम्मत के साथ-साथ अपूर्ण कार्यां को पूर्ण किया जाएगा। जिसको लेकर कलेक्टर के द्वारा जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष सुसनेर SDM मिलिंद ढोके को बनाया गया है। इस समिति में जनपद CEO राजेश शाक्य व WRD, PHE विभाग शामिल है।