सुसनेर: सुसनेर में लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान प्रशासन ने किया था लक्की ड्रा का सिस्टम, भाग्यशाली वोटर्स को दिया गया इनाम
7 मई को लोकसभा चुनाव के दोरान वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों पर लक्की ड्रा का सिस्टम रखते हुए पहले 100 मतदाताओ से पेटी में पर्चियां डलवाई गई थी। प्रत्येक मतदान केंद्र से 3 भाग्यशाली वोटर्स का चयन लक्की ड्रा से करके ईनाम देने की घोषणा की गई थी जिसके फलस्वरूप मंगलवार को नप ने चुनीकचहरी के मतदान केंद्र पर वोटर्स को इमाम दिये है।