सुसनेर: सुसनेर में प्राइवेट चिकित्सा क्लिनिकों पर पहुंचे सिविल अस्पताल के चीफ BMO, दस्तावेजों व उपकरणों की जांच की
सुसनेर में निजी चिकित्सको की लापरवाही से मरीजो की मौत के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। मंगलवार को सिविल अस्पताल सुसनेर के चीफ BMO डॉ. राजीव बरसेना स्वास्थ्य अमले को लेकर प्राइवेट चिकित्सा क्लीनिको के भृमण पर निकले है। नगर में संचालित हो रहे निजी दवाखानों की जांच की जा रही है इसके तहत निजी चिकित्सको के दस्तावेज व उपकरण देखे।