सुसनेर: लोकसभा चुनाव में सुसनेर विधानसभा के वोटर्स की मतगणना दिवस के दिन रहेगा शुष्क दिवस, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
लोकसभा चुनाव में 7 मई को राजगढ़ सीट के लिये सुसनेर विधानसभा में मतदान हुआ था इसकी मतगणना 4 जून को आगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने मतगणना निर्विघ्नं, शांतिपूर्ण एवं सुचारू सम्पन्न करवाने हेतु 4 जून, मंगलवार को सम्पूर्ण सुसनेर में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार 4 जून को क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा की दुकान बंद रहेगी।