सुसनेर: 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर 30 मई को आगर में होगी राजनैतिक दलों की बैठक, सुसनेर से भी होंगे शामिल
लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजगढ़ के विधानसभा क्षेत्र सुसनेर की मतगणना 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में होगी। इस हेतु राजनैतिक दलों की बैठक 30 मई को सायं 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय आगर में आयोजित की गई है। डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों से बैठक में नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित रहने का आव्हान् किया है।