सुसनेर: परसुलिया रोड पर 2 बाइकों की टक्कर में 5 लोग घायल, सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
सोमवार को परसुलिया रोड पर जामुनिया खाल के समीप 2 बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ढाबला निवासी लखन पिता बापूलाल, सुनील पिता मांगीलाल, दिलसुख पिता मोहनलाल और अंतरालिया निवासी हेमराज व फूलचंद घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया यहा पर डॉक्टरों द्वारा घायालो का इलाज किया गया है। सुनील को गम्भीर घायल होने पर आगर रैफर किया गया है।