मोहनलालगंज: समैसी में आयोजित PDA जनपंचायत में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य रूप से रहीं उपस्थित
मोहनलालगंज के समैसी में आयोजित PDA जनपंचायत कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसी दौरान कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया। साथ ही जूही सिंह ने स्व0 राम स्वरूप यादव जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए भारत के इतिहास और समतामूलक समाज पर वक्तव्य दिया।