मोहनलालगंज: नगराम में समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवम् कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज विधानसभा मोहनलालगंज के समाजवादी पार्टी ज़ोन-03 नगराम के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिसमें सपा के बूथ व सेक्टर प्रभारियों को गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया गया। सम्मेलन में सपा के पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी एल वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।