मोहनलालगंज: तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र में सैंकड़ों किसानों ने निकाली 20 किलोमीटर की ट्रैक्टर रैली
राजधानी लखनऊ के तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सैकड़ों किसानों ने 20 किलोमीटर की ट्रैक्टर रैली निकाली है। किसानों ने वीर शहीदों की याद में ट्रैक्टर रैली निकाल कर श्रृद्धांजलि दिया। इसी दौरान किसानों ने एमएसपी क़ानून और पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारें लगाए।