मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज अन्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर हुई मौत और दर्जनों घायल
मोहनलालगंज के गोसाईगंज में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर घने कोहरे के कारण ट्रक, बस, कंटेनर सहित कई वाहनों की हुई टक्कर से एक की हुई मौत और दर्जनों लोग हुए घायल। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस मे फंसे लोगो को निकालते हुए राहत बचाव का कार्य किया। बताया जा रहा है घने कोहरे के कारण वाहनों की एक दूसरे में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।