मोहनलालगंज: थाना नगराम क्षेत्र में खिलाड़ियों की पिटाई कर नगदी व ट्राफी छिनने वाले दबंगो पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नगराम थाना क्षेत्र से फाइनल मैच जीत कर कार से निगोहां लौट रहें खिलाड़ियों पर देवीखेड़ा गांव के पास जबरन खिलाड़ियों को रोककर की पिटाई के बाद कार में तोड़फोड़ किया गया। नगदी व ट्राफी छीनकर भगाने वाले एक नामजद और तीस अज्ञात के विरूद्ध पुलिस ने लूट, मारपीट, तोड़फोड़, बलवा समेत आधा दर्जन गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।