मोहनलालगंज: ग्राम पंचायत मस्तीपुर में पूर्व प्रदेश मंत्री ने सैकड़ों लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया
संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्तीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुँची। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहें। पूर्व प्रदेश मंत्री ने लोगों को संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया है।