तमकुही राज: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिरी महिला, सर हुआ अलग, पुलिस कार्रवाई में जुटी
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर कप्तानगंज से थावे जाने वाली ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक 60 वर्षीय महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन के नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला का सर शरीर से अलग हो गया। इस हृदय विदारक घटना को देख लोग स्तम्भ रह गये। सूचना पर पहुँची सेवरही थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी।