तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील में चक्कर लगा रहे बाढ़ विस्थापित पट्टा धारक, नहीं मिल रहा जमीन पर कब्जा
तमकुहीराज तहसील में पहुँचे बाढ़ विस्थापित पट्टा धारकों ने प्रशासन से पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। नारायणी नदी के पिपराघाट फल टोला के कुछ परिवारों का घर बाढ़ दह गया था। पीड़ित 10 परिवारों ने बंधे पर शरण लिया। प्रशासन ने इन 10 परिवारों को तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव जमसड़िया में सरकारी जमीन पर आवासीय पट्टा दिया। लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला।