तमकुही राज: दुदही CHC से घायल मरीज को जिला अस्पताल ले जा रहे एम्बुलेंस कर्मियों पर रास्ते से ही वापस CHC पर छोड़ने का लगा आरोप
दुर्घटना में घायल रेफर मरीज को CHC दुदही से जिला अस्पताल ले जा रहे 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें लौटा लाया। इस दौरान घायल की पत्नी व बेटी रोती रही। लेकिन एम्बुलेंस कर्मियों ने मानवीय संवेदना तक नहीं दिखाई। 108 नम्बर के एम्बुलेंस कर्मियों ने 15 किमी जाने के बाद मरीज को लौटा कर दुदही CHC के सामने छोड़कर चले गये।