तमकुही राज: विशुनपुरा ब्लाक में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए विशुनपुरा ब्लाउज में सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसका शुभारंभ बीडीओ सुशील कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य गेट पर ही काशी और मथुरा की लोक संस्कृति तथा विकास को दर्शाता सुंदर तस्वीर लगाई गई है।