तमकुही राज: बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपी ने महिला का तोड़ा हाथ, नहीं हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वीडियो में एक महिला का हाथ टूटा हुआ साफ दिख रहा है। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति गन्ने के खेत में उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। और महिला के विरोध के बाद जब वह विफल हो गया तो उसने महिला के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। कार्रवाई नही हुई।