लखीमपुर खीरी जिले की मितौली थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर पिपरा गांव निवासी शैलेश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।