लखीमपुर खीरी जिले की मैगलगंज थाना पुलिस ने बुधवार को मारपीट की धारा में वारंटी गोविंद उर्फ़ बुद्धा को सिद्धपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी पर मैगलगंज थाने में मारपीट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है और पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।