मितौली: नीमगांव थाना क्षेत्र के खंभारखेड़ा गांव में शराब के नशे में व्यक्ति ने ईनो समझकर पिया जहरीला पदार्थ, व्यक्ति की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंभारखेड़ा गांव में शराब के नशे में दयाराम नाम के व्यक्ति ने गलती से ईनो समझ कर जहरीला पदार्थ पी लिया है। जिसमें हालत बिगड़ने के बाद दयाराम को अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय भेजा गया है।