मितौली: मितौली के बड़ागांव तिराहा से मिले माता पिता से बिछड़े दो बच्चे, पुलिस दोनों बच्चों को लेकर पहुंची थाने
मितौली के बड़ागांव तिराहा से गुरुवार को अपने माता-पिता से बिछड़े दो मासूम बच्चे मिले हैं। दोनों बच्चों को रोता देख आसपास के लोगों ने बच्चों के माता-पिता के बारे में पूछा तो बच्चे अपने माता-पिता और गांव के बारे में नहीं बता सके। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची मितौली थाना पुलिस दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गई है।