मितौली: बाल श्रम के विरुद्ध प्रशासन के अधिकारियों ने मितौली व मैगलगंज में की छापेमारी, चार बाल श्रमिकों को कराया कार्यमुक्त
बाल श्रम रोकथाम व पुनर्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना एएचटीयू प्रभारी राम अवतार, श्रम परिवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी, की संयुक्त टीम द्वारा थाना मितौली मैगलगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थित होटल, ढाबे दुकानों पर चार किशोर श्रमिक काम करते हुए पाए गए।सेवा नियोजन के विरुद्ध श्रम परिवर्तन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।