बंजरिया: बंजरिया के रोहिनिया में दुर्गा पूजा मेले के दौरान महिला दुकानदार के साथ शराब के नशे में अभद्र व्यवहार और मारपीट
बंजरिया के रोहिनिया में दुर्गा पूजा मईले के दौरान महिला दुकानदार के साथ शराब के नशे में कथित अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट करने का आरोप। पीड़ित महिला बुधवार पुलिस से करेगी शिकायत। महिला ने बताया कि मंगलवार दुकान पर थी,तभी एक व्यक्ति शराब के नशे में आकर अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर अपने परिजनों के साथ आकर मेले में उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की गई।