गायघाट: गायघाट में पंचायती राज विभाग ने मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया, गरीबी उन्मूलन का है लक्ष्य
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायती राज विभाग के द्वारा 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत मंगलवार सुबह ग्यारह बजे से किया गया। प्रशिक्षण में शामिल मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायकों को सतत विकास लक्ष्य को स्थानीय करण हेतु 6 थीम पर विस्तार से जानकारी दी गई।