गायघाट: गायघाट प्रखंड में विधायक ने चार जगहों पर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया, 1 करोड़ 80 लाख की लागत से होगा निर्माण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के चार सड़कों का विधायक निरंजन राय ने रविवार दोपहर एक बजे में शिलान्यास किया। चारों सड़के का निर्माण एक करोड़ 80 लाख की लागत से कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि कमरथु सकरवाड़ा रोड से खतवे टोला, मकरंदपुर खजुरी सड़क से थलवारा पोखर, नजीरपुर मकरंदपुर पुल से गांव तक जाने वाली सड़क एवं बेनीबाद मिश्रौली रोड से रमपट्टी फकीर तक