गायघाट: थलवारा पेट्रोल पंप के पास NH-27 से 6 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के थलवारा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 से पुलिस ने 6 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। एएलटीएफ पदाधिकारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई किया गया है।