गायघाट: गायघाट प्रखंड में विधायक ने तीन सड़कों का किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के तीन जगहों पर बनाई गई सड़कों का विधायक निरंजन राय ने सोमवार सुबह ग्यारह बजे में उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना से 1 करोड़ 24 लाख की लागत से तीन सड़कों का निर्माण कराया गया है। मैठी गांव में पीडब्लूडी सड़क से राम लगन राय के घर तक, पिरौंछा हाई स्कूल से मछुआ