गायघाट: जांता गांव में पिता-पुत्र ने मिलकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल किया, एसकेएमसीएच ओपी में मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता डीह गांव में मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। इस मामले को लेकर पीड़ित मधुकर त्रिवेदी ने ईलाज के दौरान शनिवार दोपहर दो बजे में एसकेएमसीएच ओपी में फर्द ब्यान दर्ज कराया है। जिसमें गांव के पप्पू तिवारी समेत उसके तीन पुत्रों को नामजद किया गया है। घटना बीते शुक्रवार सुबह सात बजे की बताया गया है।