गायघाट: रौना गांव से चोरी हुआ मोटर पंप बरामद, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रौना गांव से हुई मोटर पंप चोरी का पुलिस ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे में उद्भेदन किया है। इस मामले में फरार दो चोर को मोटर पंप के साथ अहियापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए चोर की पहचान चिरैला गांव निवासी गौतम कुमार व दहिया गांव के प्रवीण कुमार बताया गया है।